उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख किले और उनका इतिहास, जानें

भारत के उत्तर में स्थित राज्य है उत्तर प्रदेश, जो कि आर्थिक, भूगौलिक, कृषि और राजनीतिक दृष्टि से भारत का अहम राज्य है। ऐसे में इस राज्य का अपना समृद्ध और गौरवशाली इतिहास रहा है।

साल 1950 में जब संयुक्त प्रांत से इस राज्य का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया, तो इसके बाद यहां कई परिवर्तन देखने को मिले। हालांकि, वर्तमान में कई चीजें ऐसी भी हैं, जिनमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

इन्हीं चीजों में शामिल है यहां के किले, जिनका इतिहास सदियों पुराना है और ये आज भी अपने समृद्ध इतिहास के साथ खड़े हुए हैं। इस लेख के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख किलों के बारे में जानेंगे। 

 

Jagranjosh

झांसी की रानी का किला

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में स्थित यह किला भारत के सबसे पुराने किलों में से एक है। इसका इतिहास 400 साल से भी पुराना है। यही वह किला है, जो कि 1857 की क्रांति का गवाह बना था। इसी किले की छत से रानी लक्ष्मीबाई अपने घोड़े के साथ कूद गई थीं। 

 

चुनार का किला

यह किला मिर्जापुर में स्थित है, जो कि सबसे शक्तिशाली किलों में से एक है। इस किले के खंभे लाल बलुआ पत्थर से बने हुए हैं। इस किले का निर्माण मध्यकालीन युग में किया गया था। इस किले को एक समय पर हिंदू शक्ति का केंद्र कहा जाता था।

 

आगरा का किला

इस किले को आगरा में लाल किला भी कहा जाता है, क्योंकि यह लाल बलुआ पत्थरों से बना हुआ है। इस किले का निर्माण लोधी वंश में हुआ था, हालांकि मुगलों ने इस किले को पुनर्निर्माण कराया था। इस किले में मुगल शासक अकबर रहा करता था। 

 

रामनगर का किला

इस किले का निर्माण शिव की नगरी कहे जाने वाले शहर वाराणसी में किया गया था। किले के इतिहास के मुताबिक, इस किले का निर्माण 18वीं शताब्दी में राजा बलवंत सिंह द्वारा करवाया गया था। 

 

रामपुरा का किला

रामपुरा का किला भारत के सबसे पुराने किलों में से एक है, जिसका इतिहास करीब 600 साल पुराना बताया जाता है। यह किला उत्तर प्रदेश के बुदेंलखंड क्षेत्र में स्थित है। 

 

Jagranjosh

अलीगढ़ का किला

अलीगढ़ किले का इतिहास है इब्राहिम लोदी के शासन के समय का है। इस किले का निर्माण 1524-25 में किया गया था। हालांकि, बाद में मराठों द्वारा इस किले पर कब्जे किया गया था। 

 

फतेहपुर सिकरी

फतेहपुर सिकरी मुगलकाल के महत्वपूर्ण किलों में से एक है। यह वही किला है, जिसे अकबर ने बाद में अपनी राजधानी बनाया था। हालांकि, बाद में यहां पर पानी की कमी के कारण दिल्ली में किले का निर्माण करवाया गया था। इस किले में आपको दुनिया का सबसे ऊंचा दरवाजा बुलंद दरवाजा भी देखने को मिलेगा। 

 

जाजमऊ का किला

जाजमऊ का किला विश्व की लेदर सिटी कहे जाने वाले शहर कानपुर में स्थित है। यहां पर आसानी से भ्रमण कर सकते हैं। 

 

प्रयागराज का किला

प्रयागराज का किला प्रसिद्ध किलों में से एक है। इस किले का निर्माण 1583 में अकबर ने कराया था। इस किले के पुराने नाम की बात करें, तो वह इल्लाभास हुआ करता था।

हालांकि, बाद में यह अल्लाद किला भी कहा जाने लगा। जब अंग्रेजी हुकूमत का भारत पर कब्जा हो गया था, तब इस किले में अंग्रेजों की सेना रहा करती थी। 

 

विजयगढ़ का किला

विजयगढ़ का किला उत्तर प्रदेश में रिबरगंज के पास स्थित है। इस किले का निर्माण राजा विजय पाल द्वारा 1040 सन में किया गया था। ऐसे में यह किला भारत के सबसे पुराने किलों में से एक है। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘City of Light’, जानें

Categories: Trends
Source: newstars.edu.vn

Leave a Comment