भारत का सबसे लंबा पुलिसकर्मी कौन हैं, जानें

भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थानीय स्तर पर अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रहती है। वहीं, सभी सरकारी सेवाओं में पुलिस की वर्दी का अलग ही रौब होता है।

इस वर्दी में लंबी कद-काठी, चौड़े कंधे और मजबूत शरीर वाले पुलिसकर्मी अलग ही दिख जाते हैं। हालांकि, क्या आपको पता है भारत में एक पुलिसकर्मी ऐसा भी है, जिसकी कद-काठी इतनी अधिक है कि वह अन्य पुलिसकर्मियों से कुछ ज्यादा ही अलग दिख जाते हैं।

यही वजह है कि वह सबसे लंबी पुलिसकर्मी के रूप में जाने जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम भारत में सबसे लंबे पुलिसकर्मी के बारे में जानेंगे। 

 

कौन हैं सबसे लंबे पुलिसकर्मी

भारत में सबसे लंबे पुलिसकर्मी के बारे में बात करें, तो वह हैं अमृतसर के रहने वाले जगदीप सिंह, जो कि वर्तमान में पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

वह भारत में सबसे लंबे पुलिसकर्मी हैं। इसके साथ ही कुछ रिकॉर्ड्स के मुताबिक, उनकी गिनती दुनिया के सबसे लंबे पुलिसकर्मी के रूप में भी होती है। 

कितना है पुलिसकर्मी का कद

भारत के सबसे लंबे पुलिसकर्मी की हाइट 7 फुट 6 इंच है, जो कि इन्हें सबसे लंबा होने का तमगा दिलाती है। इसके साथ ही जगदीप सिंह का वजन करीब 200 किलो है। 

 

Jagranjosh

20 साल से पुलिस में दे रहे हैं सेवा

जगदीप सिंह करीब 20 सालों से पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। वह वर्दी पहनकर जब भी निकलते हैं, तो हर कोई उन्हें देखता ही रह जाता है। वह जब भी किसी अपराधी को पकड़ते हैं, तो वे भी उनसे भी घबरा जाते हैं। 

 

4X बड़ी टी-शर्ट और 19 नंबर का जूता

जगदीप सिंह की लंबाई कई बार उनकी परेशानी का कारण भी बनती है। वह कपड़ों को अपने निजी दर्जी से सिलवाते हैं। क्योंकि, उनके साइज के कपड़े कम ही रेडिमेड मिलते हैं।

वहीं, जगदीप सिंह जो टी-शर्ट पहनते हैं, उसका साइज 4X है। इसके अलावा जगदीप सिंह के साइज का जूता पूरे भारत में ही नहीं मिलता है। ऐसे में वह अपने जूते विदेश से मंगवाते हैं, जो कि 19 नंबर का जूता है।

उन्हें सार्वजनिक वाहनों में आने-जाने में भी परेशानी होती है। ऐसे में वह अपनी निजी कार का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने अपने घर में सोने के लिए 8×8 का बेड भी बनवाया हुआ है, जो कि किंग साइज बेड से भी बड़ा है। 

 

गिनीज बुक में दर्ज करा चुके हैं नाम

जगदीप सिंह सबसे लंबे पुलिसकर्मी होने के साथ अपना नाम गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करा चुके हैं। आपको बता दें कि जगदीप सिंह से पहले हरियाणा के रहने वाले राजेश कुमार सबसे लंबे पुलिसकर्मी थे, जिनकी हाइट 7 फुट 4 इंच थी। 

 

पढ़ें- भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Cotton City’, जानें

Categories: Trends
Source: newstars.edu.vn

Leave a Comment